?????


पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, पुणे

खोजयात्राएँ

खोजयात्राएँ

खोजयात्राएँ 

37वीं एवं 38वीं इंडियन साइंटिफिक एक्सपेडिशन टू अंटार्कटिका (सम्मर 2017-2019)

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण एल्गी एवं ब्रायोफाइट विविधता के अन्वेषण हेतू इंडियन साइंटिफिक एक्सपेडिशन टू अंटार्कटिका में भाग लेती रही है | 37वीं एवं 38वीं इंडियन साइंटिफिक एक्सपेडिशन टू अंटार्कटिका (सम्मर 2017-2019) के दौरान पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, पुणे से डॉ. सुकुमार भक्ता एक वैज्ञानिक सदस्य की हैसियत से " इकोलॉजी एंड टैक्सोनॉमी ऑफ सायक्रोफिलिक बेन्थिक एंड लिथिक एल्गल कम्युनिटी फ्रॉम इनलैंड अंटार्कटिका " नामक प्रोजेक्ट के तहत  माइक्रोएल्गी विविधता के अन्वेषण हेतू भाग लिया | इस  खोजयात्रा का आयोजन भू विज्ञान मंत्रालय , भारत सरकार के अधीन नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओसियन रिसर्च (एनसीपीओआर), गोवा के सौजन्य से किया गया | इस खोजयात्रा के दौरान 300 से भी अधिक माइक्रोएल्गी नमूनों का संग्रह एवं एल्गी विविधता के अध्ययन हेतू विश्लेषण किया गया | 

खोजयात्रा के दौरान यह पता चला  कि ब्रायोफाइट्स एवं लाइकेन्स को छोड़कर माइक्रोएल्गी एवं स्यानोबैक्टेरिया सर्वाधिक व्याप्त फ़्लोरा हैं जो अधिकांशतः पथरीली मिट्टी एवं चट्टानों के उपसतह में पाए जाते हैं | माइको क्रोकोकैलेज एल्गी वंश क्रूकोकस, एफनोकेसा,ग्लियोकैप्सा,ग्लियोथेसी सिनेकोकोकस,मायक्सोसरसिना, सिनेकोसाइटिस , प्लुरोकैप्सा, क्लोरोग्लोइया, स्यूडोकैप्सा एवं ग्लियोकैपसोसिस के अंतर्गत लिथिक रूप में होते थे जिसमे कैरोटेनोआइड्स एवं एमएए/ साइटोनेमिंस युक्त  बहुत अधिक मात्रा  में पिग्मेंट होता था एपीलिथिक एल्गी उन क्षेत्रों में प्रचुर पाया गया जहाँ पक्षियों के मल एवं मृत कार्बनिक अवशेषों को जमा किया जाता था | हालांकि हरित एल्गी भूस्थलीय रूप में अपेक्षाकृत कम विविधता के साथ पाए गए जबकि प्रासिओला एसपी. के विभिन्न अवस्था युक्त नाइट्रोफिलस एपीलिथिक/ हायपोलिथिक हरित थैलस प्रचुरता में थे एवं विशिष्ट आवास में थे | ओसिलेटेरिया, फोरमिडियम, स्यूआनाबेईना, लेपटोलिनब्या, जाजिनेमा, सिजोथ्रिक्स,रोमेरिया एवं लिंगब्या वंश का पता जो इस अध्ययन से चला वे हाइपोलिथिक रूप में पाए गए | हेटेरोसिस्टस वंश के अंतर्गत सबसे प्रचुरता से सबसे व्यापक मोरफोटाइप्स युक्त  नॉनस्टॉक एसपी. था | अध्ययन के दौरान काई पर उगनेवाले अधिपादपीय पेटालोनेमा इनवॉल्वेंस,रिवुलारिया कॉम्पैक्टा, रिवुलारिआट्रा, टोलीपोथ्रिक्स एसपी., डाइकोथ्रिक्स एसपी., साइटोनेमा एसपी. एवं स्टिगोनेमा एसपी. का रिकॉर्ड तैयार किया गया | डायटम्स मुख्य रूप से बेन्थिक रूप में पाए जाते हैं एवं इनकी विविधता अपेक्षाकृत कम है | अंटार्कटिका पॉइंट के लेकुसट्रिन आवासों से अलग किए गए माइक्रो-क्लोरोफाइट से लेकर दिखने में मूलस्थानिक की  एक व्यापक फायलोजेनेटिक विविधता तक के हाल में किए गए मोलिक्यूलर अध्ययन से अंटार्कटिक विभिन्न टैक्सोनॉमिक स्तर पर जोड़ने का कार्य करती है | इस प्रकार ग्लेशियल आश्रय में लम्बे समय तक जलवायु अनुकूलन के सिद्धांत को समर्थन करती है जिसके कारण विशिष्ट अंटार्कटिका फ्लोरा का मार्ग खुला