पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, पुणे
12 दिसंबर 1955 में स्थापित,बीएसआई का पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र भारतीय पश्चिम तट के महाराष्ट्र,कर्नाटक, गोवा के सम्पूर्ण राज्यों एवं दादरा नागर हवेली, दमन एवं दीव के केंद्रशासित प्रदेशों सहित पश्चिमी घाट जैव विविधता बाहुल्य क्षेत्र में फ्लोरिस्टिक अन्वेषणों का नेतृत्व करता है | 7- कोरेगाँव रोड, पुणे (महाराष्ट्र) के अपने भवन परिसर में स्थित पश्चिम भारत का प्रमुख फ्लोरिस्टिक अनुसंधान केंद्र पश्चिमी घाटों से संग्रह किए गए मूलस्थानिक पादपों एवं इससे सटे तटीय एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के पादपों का मेगा सेंटर है इस प्रकार यह पश्चिम भारत का सबसे समृद्ध पादपालय का प्रतिनिधित्व करती है | इसके अतिरिक्त भूतपूर्व बॉम्बे प्रेसिडेंसी क्षेत्र, जिसमें अर्ध-शुष्क घासभूमि एवं पठार शामिल हैं यहाँ से भी संग्रह किया गया है एवं इसमें गुजरात, राजस्थान एवं केरल राज्यों से भी कुछ संग्रह हैं | केंद्र में विभिन्न अनुसंधान अनुभाग हैं जैसे पादपालय, वानस्पतिक गार्डेन, संग्रहालय, पुस्तकालय, स्कैनिंग इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपि अनुभाग, मायकोलॉजिकल अनुसंधान प्रयोगशाला, मॉलिक्युलर प्रयोगशाला, प्लांट टिशू कल्चर प्रयोगशाला एवं सायटोलॉजी एवं एनाटॉमी प्रयोगशाला हैं |