पुस्तकालय में टैक्सोनॉमी एवं फ्लोरिस्टिक्स के विभिन्न पहलूओं से संबंधी 9846 पुस्तकें एवं जर्नल हैं | इस पुस्तकालय में विविध संग्रह है जो महत्वपूर्ण पुराने प्रकाशनों जैसे कोलेक्युअस डेस सिंपल्स (गार्सिया डी ओर्टा 1563), होर्टस मालाबारिकस (हेंड्रिक वान रीड 1678- 1703), जेनेरा प्लान्टेरम (कार्ल लिनेउस 1737 ), स्पीशीज प्लानटेरम (कार्ल लिनेउस 1753 ), मनटिस्सा प्लानटेरम (कार्ल लिनेउस 1771 ), फ्लोरा इंडिका (रॉक्सबर्ग. 1822-1824), प्रोड्रोमस फ्लोरे पेनिन्सुला इंडिए ओरिएंटलिस (विट एंड आरनोट 1834), बॉम्बे एवं इसके सन्निकट में उगनेवाले पौधों की सूची, आईकोनेस प्लान्टेरम इंडिए (आर. विट 1838- 1853), आईकोनेस प्लान्टेरम एशियाटिकेरम (डब्लू. ग्रिफिथ 1847-1854), द बॉम्बे फ्लोरा (डलजेल एवं गिबसन 1861), प्रोड्रोमस सिस्टमैटिस नेचुरालीस रेगनि वेजिटेबलिस (ए.पी. डि कैंडोल 1823-1873), द फ्लोरा सिल्वाटिका फॉर साउदर्न इंडिया (बेडोम 1869-1874), एवं फॉरेस्ट फ्लोरा ऑफ बॉम्बे प्रेसिडेंसी एंड सिंद (टालबॉट 1909- 1911) से शुरू होकर आधुनिक फ्लोरिस्टिक में नेशनल फ्लोराज, स्टेट फ्लोराज, क्षेत्रीय फ्लोराज,डिस्टिक्ट फ्लोराज, प्रतिबंधित क्षेत्रों एवं नाजुक पारिस्थितिकी तंत्रों के फ्लोरा,मोनोग्राफ्स,फैसिकल्स,जर्नल्स, क्षेत्रीय टोपोग्राफिक मानचित्र, शब्दकोष, माइक्रोफिच एवं पुनर्प्रकाशन शामिल हैं | अधिकार-क्षेत्र में पड़ने वाले फनेरोगैम एवं क्रिप्टोगैम विविधता संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रकाशन भी उपलब्ध हैं | पुस्तकालय के जर्नल अनुभाग में टैक्सोनॉमी एवं फ्लोरिस्टिक्स के विभिन्न पहलूओं से संबंधी 52 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स हैं |
हेरिटेज भवन स्थित पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र का वानस्पतिक संग्रहालय समृद्ध फ्लोरिस्टिक को प्रदर्शित करता है | यह लगभग 1000 वस्तुओं के संग्रह को प्रदर्शित करता है जिसमे कॉरपोलॉजिकल सामाग्रियां, पेंटिंग्स,पोस्टर्स, इथनो-बॉटेनिकल सामाग्री, जीवाश्म संग्रह एवं लकड़ी से बने सामान शामिल हैं | संग्रहालय में विविध पादप समूहों,वनस्पति किस्मों, संकटग्रस्त एवं लुप्तप्राय जातियों के पादपालय प्रतिरूपों, जहरीले पौधों आदि को पैनल्स में प्रदर्शित किए गए हैं | आगंतुकों को क्षेत्र के क्रिप्टोगैम विविधता से अवगत करवाने के लिए एल्गी,फंगी एवं लाइकेन्स के विभिन्न समूहों के प्रतिनिधि प्रारूपों को दिखाया जाता है | शैक्षिक जागरूकता के उद्देश्य से पश्चिम घाट जैवविविधता हॉटस्पॉट के फ्लोरिस्टिक समृद्धि को बताने वाले विभिन्न पादप समूहों को पोस्टर एवं प्राचीन तस्वीरों को वालफ्रेमयुक्त पट पर दिखाया जाता है | खोज/नवीनता एवं कई विख्यात वैज्ञानिक तथा वैज्ञानिक दार्शनिकों के नोट्स फ्रेमयुक्त पट में प्रदर्शित किए गए हैं | ऑर्किडों एवं अन्य पौधों की वानस्पतिक पेंटिग जिसे प्राकृतिक रंगों से पेंट किया गया है, आगंतुकों को मोहित कर लेता है | इथनो-मेडिसिनल प्रदर्शनी फार्माकोग्नॉसी एवं आयुर्वेद क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं विदेशी आगंतुकों को आकर्षित करता है | 'बॉटेनिकल क्यूरोसिटी सेक्शन' जिसमे परजीवी,मृतोपजीवी, कीट आहारी पौधें, मैक्रो फंगी के फ्रूटिंग भाग,जिम्नोस्पर्म के शंकु, जीवाश्म एवं कलाकृतियाँ स्कूली बच्चों, युवा आगंतुकों एवं उत्साही लोगों के लिए हमेशा से ही आकर्षण के केंद्र रहे हैं |