सर्वेक्षण ने पांच बायोस्फेयर रिजर्व- ग्रेट निकोबार, नीलगिरि, मन्नार की खाड़ी, मानस और नंदा देवी और 31 राष्ट्रीय उद्यानों पर फ्लोरिस्टिक अध्ययन पूरा किया गया है । इनमें से 4 बायोस्फेयर रिजर्व और पांच राष्ट्रीय उद्यानों के टैक्सोनॉमिक विवरण प्रकाशित किए गए हैं।
जबकि, शेष 7 बायोस्फेयर रिजर्व पर अध्ययन चल रहा है। इसके अलावा, सर्वेक्षण द्वारा 23 बाघ अभयारण्यों और कुछ चुनिंदा वन्यजीव अभयारण्यों में फ्लोरिस्ट विविधता के विवरण प्राप्त हो चुके हैं|एमओईएफ द्वारा हाल ही में स्वीकृत एक शोध परियोजना के तहत "भारत के संरक्षित क्षेत्रों में फ्लोरिस्टिक विविधता का आकलन, चरण - I: - बायोस्फेयर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान" पूरा किया गया है | भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने देश के शेष - बायोस्फेयर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों में फ्लोरिस्टिक विविधता के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया है।
Pin Vally National Park