फ्लोरा किसी विशेष क्षेत्र में स्थित पादप जातियों का सुव्यवस्थित विस्तृत विवरण है | एक फ़्लोरा किसी तालुका से लेकर जिला, राज्य, देश या यहाँ तक की किसी महादेश के उपयुक्त क्षेत्र में व्याप्त हो सकती है | 'फ्लोरा' शब्द पादप प्रजातियों के सुव्यवस्थित विस्तृत विवरण को भी बताता है | हालांकि जब फ्लोरा एक पुस्तक के रूप मे प्रकाशित होती है तब इसे फ्लोरा के लिए 'एफ' लिखा जाता है | किसी भी फ्लोरा में किसी विशेष क्षेत्र के पादपों की आम सूची से लेकर उन पादपों का विस्तृत वर्णन भी शामिल रहता है | फ्लोरा में वैज्ञानिक नाम, सामान्य नाम, साहित्य सन्दर्भ, टैक्सोनॉमिक वर्णन, आदत, आवास, भौगौलिक वितरण, पुष्पन काल, फल काल,आर्थिक एवं औषधीय प्रयोग, पादप संबंधित महत्वपूर्ण टिप्पणी एवं चित्रण व उदाहरण शामिल हैं | फ्लोरा कृत्रिम मंत्र के रुप में एक विधि देती है जो अज्ञात पौधे के पहचान के लिए प्रयोगकर्ता को सक्षम बनाता है | देश के वन्य पादप संसाधनों पर टैक्सोनॉमिक एवं पादप अध्ययन एवं राष्ट्रीय,क्षेत्रीय /राज्यस्तरीय,जिला एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय साइट्स जैसे रामसार, जैव अभ्यारण्य,राष्ट्रीय पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य तैयार करना भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) का मुख्य उद्देश्य रहा है | मुख्यालय एवं 14 क्षेत्रीय केंद्रों के वैज्ञानिकगण पिछले सात दशकों से देश के विभिन्न क्षेत्रों में अन्वेषण कर रहे हैं जिससे इनके संरक्षण हेतु सभी स्तर पर पादप विविधता के आयाम, उनके प्रचुर संग्रहणों (पादपालय पदार्थों ) के प्रबंधन एवं सदुपयोग जो फ्लोरा की तैयारी के लिए आधारभूत चीजों को समझने में सहायक है | बीएसआई फ्लोरा के रुप में पहचान एवं पादपों के भौगौलिक वितरण का आधारभूत डाटा प्रदान करती है जो जैव विविधता के बचाव एवं इसके उपयोग की सूचनाएं प्रदान करती है | नवीन नेशनल फ्लोरा ऑफ इंडिया के प्रकाशन की शुरुआत 1978 में फस्किक्लेस के रूप में हुआ जो परिवारों, जनजातियों एवं पुष्पीय पौधों का विशाल वंशों सीरीज 1 के रुप में जिसमें फ्लोरा ऑफ़ इंडिया भी सन्निहित है,सीरीज 2 स्टेट फ्लोरा के लिए, सीरीज 3 डिस्ट्रिक्ट फ्लोरा के लिए एवं सीरीज 4 विशिष्ट आवास या समूहों के पादप विवरण एवं पादप संबंधित अन्य पहलुओं से सम्बंधित है |